पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तकनीक के बिना प्रगति संभव नहीं

तकनीक के बिना प्रगति संभव नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरूद्रोणाचार्य बहुतकनीकी संस्थान में अभियंता दिवस के उपलक्ष्य पर एक टैक्नोफेयर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इंस्टीच्युट के चेयरमैन विकास बंसल ने किया। कार्यक्रम में विश्ष्टि अतिथि डा. जितेंद्र कुमार थे। अध्यक्षता इलेक्ट्रिक विभाग के एचओडी प्रदीप सिवर ने की। बंसल ने कहा कि किसी भी परियोजना की सफलता उसकी आधारभूत इंजीनियरिंग पर निर्भर करती है। एक अच्छा वैज्ञानिक वह होता है जिसके पास वैज्ञानिक तकनीक के गुरू होते हैं। उन्होंने कहा कि आज तकनीकी प्रशिक्षुओं में कामयाबी की होड़ है बल्कि काबिलियत की नहीं है। छात्र संदीप बिश्नोई ने अपने भाषण में सिविल इंजीनयिरिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। मेकेनिकल इंजीनयिरिंग के छात्र राजन कुमार राय ने मशीनरी युग पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्र मोहम्मद केसर अली ने अभियांत्रिकी से संबंधित कविता प्रस्तुत की।

कईप्रोजेक्ट प्रस्तुत किए

कार्यक्रममें टैक्नोफेयर में इलेक्ट्रिक विभाग के विद्यार्थियों द्वारा कई प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। जिसको देखकर भावी इंजीनियरों के हौंसले बुलंद होते नजर आए। विद्यार्थियों ने एटीएम मशीन, सिक्योरिटी सिस्टम, इलेक्ट्रिकल इंजन, राडार ट्रैकिंग सिस्टम, स्टीम पावर प्लांट, ऑटोमेटिक मोबाइल टै्रकिंग, इलेक्ट्रॉनिक काउंटर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स के विद्यार्थियों ने डिजिटल काउंटर, इलेक्ट्रॉनिक बजर, लेजर बेस कम्यूनिकेशन सिस्टम, मोबाइल चार्जर, फायर अलार्म एवं सिविल के विद्यार्थियों ने मल्टी स्टोर बिल्डिंग, डम्पी लेवल, ऑवर ब्रिज हाई वर्जन हैड वर्क इत्यादि जैसे प्रोजेक्ट प्रस्तुत करके कॉलेज प्रबंधन समिति के समक्ष रखे।

भाषण देता एक विद्यार्थी।

कार्यक्रम