पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव पर्यवेक्षकों ने ली अधिकारियों और राजनीतिक दलों की बैठक

चुनाव पर्यवेक्षकों ने ली अधिकारियों और राजनीतिक दलों की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकतंत्रकीमजबूती के लिए स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव करवाया जाना जरूरी है। इसके लिए सभी राजनैतिक दलों चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों का सहयोग जरूरी है।

यह शब्द यमुनानगर और रादौर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक पालुनथंग वालफेए सढौरा और जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक एसडी वर्धाने ने कहे। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से अपील की है कि वे चुनाव आयोग की हिदायतों आदर्श चुनाव आचार संहिता का ईमानदारी से पालन करें और चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में अपना पूर्ण सहयोग दे। चुनाव में शिकायत के लिए पर्यवेक्षक वर्धाने के मोबाइल नंबर 94169-20023 और पर्यवेक्षक वालफेए के मोबाइल नंबर 94166-17004 पर संपर्क किया जा सकता है। संपर्क अधिकारी आरके शर्मा ईटीओ के मोबाइल नंबर 98132-09700 और आरके नैन ईटीओ के मोबाइल नंबर 94661-02700 पर भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिला यमुनानगर का औसत मतदान लगभग 80 प्रतिशत रहा है जो कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मतदान था। वहीं डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि जिला प्रशासन में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कृतसंकल्प है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सतबीर सिंह सैनी, जगाधरी के एसडीएम डॉ. आदित्य दहिया, बिलासपुर की एसडीएम पूजा चांवरिया, नगराधीश रूचि सिंह, जिला राजस्व अधिकारी सतीश भारद्वाज, डीएसपी विरेंद्र विज, राजेश कुमार अजय कुमार सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।