- Hindi News
- मनीष बिंद्रा बने गणपति शिक्षण संस्थान के चेयरमैन
मनीष बिंद्रा बने गणपति शिक्षण संस्थान के चेयरमैन
बिलासपुर|गणपति शिक्षणसंस्थान की मैनेजमेंट फेर बदल किया गया है। मनीष बिंद्रा को चेयरमैन नियुक्त किया गया। बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय में उनके नाम पर सहमति बनी। पूर्व चेयरमेन नरेंद्र बिंद्रा ने कार्यभार सौंपते हुए रिपोर्ट पेश की। नवनियुक्त चेयरमैन ने बताया कि चतर सिंह कश्यप नरेंद्र बिंद्रा को वाइस चेयरमैन, सुभाष गौड़ को महासचिव, एनके पुरी कोषाध्यक्ष बीबी शास्त्री को ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि संस्थान में नई सुविधाएं मुहैया करवाना स्टूडेंट्स की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।