पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिलासपुर में 28 को लगेगी लोक अदालत

बिलासपुर में 28 को लगेगी लोक अदालत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | उपमंडलीयविधिक सेवा समिति बिलासपुर द्वारा 28 सितंबर को सुबह 10 बजे गांव बिलासपुर के राजकीय विद्यालय में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं उपमंडलीय विधिक सेवा समिति बिलासपुर के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इस ग्रामीण लोक अदालत में गांव बिलासपुर, कपाल मोचन, जयरामपुर, मोहड़ी गांव मछरौली के लोगों के विभिन्न अदालतों में लंबित दीवानी राजीनामा योग्य फौजदारी मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण लोक अदालतों के माध्यम से जहां ग्रामीण जनता को उनके घर द्वार के नजदीक ही शीघ्र एवं सस्ता न्याय मिलता है, वहीं धन समय की भी बचत होती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों में मामलों का निपटारा आपसी समझौते एवं सहमति से किया जाता है।