बहनों को अगवा कर की मारपीट
िबलासपुर|परीक्षा केंद्रसे पेपर देकर लौट रही महमूदपुर गांव की दो सगी बहनों से गांव के ही एक लड़के ने मारपीट की। लोगों ने बीच बचाव कर लड़कियों को उनके घर वापस महमूदपुर भेज दिया। लेकिन दोनों बहनें देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने युवक पर उन्हें अगवा करने का आरोप लगाते हुए जगाधरी-बिलासपुर स्टेट हाइवे पर गांव महमूदपुर के निकट जाम लगा दिया। परिजन आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे डीएसपी राजेश शर्मा पुलिस बल ने परिजनों को समझाया और जाम खुलवाया।
विस्तृतपेज 16 पर