- Hindi News
- एक अक्टूबर से होगी जीरी की खरीद एडीसी ने तैयारियां पूरी करने को कहा
एक अक्टूबर से होगी जीरी की खरीद एडीसी ने तैयारियां पूरी करने को कहा
जिलाकीसभी अनाज मंडियों में एक अक्टूबर से अनाज खरीद एजेंसियों द्वारा जीरी की खरीद शुरू की जाएगी। जीरी की आवक एवं खरीद को सुचारू रूप से करने के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है उच्चाधिकारियों को अलग-अलग मंडियों का ओवर आल इंचार्ज बनाया गया है। एडीसी डॉ. सतबीर सिंह सैनी ने अपने कार्यालय में जीरी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
सैनी ने मार्केट कमेटी के सचिवों को मंडियों में पीने के पानी की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, सड़को की मरम्मत बिजली का प्रबंध, बोरियों का प्रबंध, जीरी की लदाई उठान, गोदामों की व्यवस्था, जीरी की खरीद भुगतान आदि के लिए अलग-अलग अधिकारियों एवं एजेंसियों को सौंपे हैं। मंडियों में अचानक चेकिंग भी की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान किसानों की समस्याएं भी सुनी जाएगी मार्केट फीस की चोरी पर भी अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। मौके पर एसडीएम जगाधरी डॉ. आदित्य दहिया, संयुक्त आयुक्त संगीता टिटरवाल, बिलासपुर एसडीएम पूजा चावरियां, सीटीएम रूचि सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मंजुला दहिया रमेश सिंगला मौजूद रहे।
यमुनानगर|अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी डॉ. सतबीर सैनी