पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पर खनन माफिया ने किया वाहन चढ़ाने का प्रयास

पुलिस पर खनन माफिया ने किया वाहन चढ़ाने का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खननमाफियाने अलग-अलग चार स्थानों पर पुलिस पार्टी पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। इसमें पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दो मामलों में आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए।

छछरौली पुलिस के एएसआई पृथ्वी सिंह गत रात्रि अपनी टीम के साथ गनौली गेट के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक ट्रक आता दिखा। आरोप है कि पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक ने पुलिस पार्टी पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया और वहां से फरार हो गया। ट्रक में रेत भरा हुआ था। वहीं खिजराबाद में नागल पट्टी के पास पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजिंद्र कुमार टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। जैसे ही रेत से भरे ट्रक को उन्होंने रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक ने पुलिस पार्टी पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर आरोपी ट्रक चालक सहारनपुर के गांव टापू माजरी निवासी कृष्ण पाल को गिरफ्तार कर लिया।

बिलासपुरमें दो जगह हुई घटना : बिलासपुरथाना क्षेत्र में दो जगह खनन माफिया ने पुलिस पार्टी पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। रात के समय एएसआई बलबीर सिंह गांव शाहपुर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रेत से भरा एक ट्रक आया। पुलिस ने उसे रुकवाने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ने ट्रक की रेस देकर पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर ट्रक चालक गांव फतेहपुर निवासी मदलुदीन को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य स्थान पर एएसआई रामकुमार पर ट्रक चालक रमेश कुमार ने ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया।