- Hindi News
- त्योहार की तरह लें चुनाव जरूर करें मतदान : बराड़
त्योहार की तरह लें चुनाव जरूर करें मतदान : बराड़
बिलासपुर | डीसीएवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंदीप सिंह बराड़ के मार्ग दर्शन में चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत सोमवार को गांव पांबनी कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सरपंच बीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। ग्रामीणों को आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम सभा की बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को कहा कि मतदान करना लोकतंत्र को मजबूत करना है, इसलिए प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की मतदाता जागरुकता वैन भजन मंडली द्वारा भी गीतों के माध्यम से ग्रामीणों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर पंच साहब सिंह, धर्म सिंह, दलजिंद्र सिंह, ताराचंद नंबरदार, सतपाल, बीएलओ कृष्ण कुमार, आंगनबाड़ी वर्कर कमलेश रानी, ग्राम सचिव भूपेंद्र सिंह, अध्यापक जरनैल सिंह, विशाल सिंह सहित स्कूल के विद्यार्थी मौजूद थे।