भाजपा ने नहीं किया चुनावी वादा पूरा : चढूनी
भारतीयकिसानयूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि केंद्र प्रदेश की भाजपा सरकार चुनाव पूर्व किए अपने घोषणा पत्र से मुकर रही है। उन्होंने किसानों को सत्ता में आते ही स्वामीनाथन आयोग रिर्पोट लागू करने का वादा किया था। सरकार की उपेक्षा के चलते किसान को आज अपनी फसल का लागत से कम मूल्य मिल रहा है।
वे मंगलवार को रणजीतपुर में किसानों की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में भाकियू प्रदर्शन करने पर मजबूर है। जब तक सरकार स्वामी नाथन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं करती उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी के कैथल में प्रस्तावित करो या मरो आंदोलन में प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के किसान भी भाग लेंगे। किसान नेता सुलतान सिंह काठगढ़ ने कहा कि किया किसानों के पूरे कर्जे माफ होने चाहिए। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि कैथल में होने वाले करो या मरो आंदोलन में घाड़ क्षेत्र से हजारों की सं या किसान भाग लेने जाएंगे।
घाड़की किसान यूनियन गठित की : इसदौरान प्रदेशाध्यक्ष ने घाड़ क्षेत्र के लिए भारतीय किसान यूनियन की कमेटी का भी गठन किया। सुल्तान सिंह काठगढ़ को कमेटी का प्रधान नियुक्त किया गया। बलविंद्र सिंह उप-प्रधान होशियार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर प्रदेश संयोजक बाबूराम गुंदियाना, जिला सचिव कश्मीरी लाल, कोषाध्यक्ष रामसिंह, उपप्रधान राजकुमार, संदीप महेश्वरी, कमेटी सदस्य रमेश तेजली, संजय कुमार, मनीराम, बलबीर सिंह, ब्लाक साढौरा प्रधान संजू सरावां, जिला अल्पसंख्यक प्रधान लियाकत अली, रामेश्वर, बलविंदर सिंह अमरनाथ उपस्थित रहे।
बिलासपुर | रणजीतपुरअनाज मंडी में किसानों से मीटिंग करते प्रदेशाध्यक्ष चढूनी।