पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास के लिए 33 लाख की घोषणा मुगलवाली में बनेगा लंगर हॉल

विकास के लिए 33 लाख की घोषणा मुगलवाली में बनेगा लंगर हॉल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाकीओर से चुनावों के समय जनता के साथ किए गए वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। डिजिटल इंडिया पूरे भारत को नई विकास की राह से जोड़ेगा, जिसका फायदा समाज के प्रत्येक गांव शहर को होगा। उक्त विचार अम्बाला लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया ने घाड़ क्षेत्र के गांव बिजौली में आयोजित जनसभा में व्यक्त किए। उन्होंने खंड के विभिन्न गांवों में विकास कार्य के लिए 33 लाख रुपए अनुदान राशि की घोषणा भी की। उन्होंने दावा किया कि अब ग्रामीण क्षेत्र में भी शहरों जैसी मुलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए सरकार ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। पंचायती चुनावों में अपूर्व विजय हासिल हुई है। पार्टी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

अनुदान राशि की घोषणा की

सांसदने मुगलवाली गांव में लंगर हाल के लिए पांच लाख रुपए अनुदान की घोषणा की। बिजौली गांव में फिरनी के निर्माण के लिए पांच लाख रुपए माजरा गांव में फिरनी रिटर्निंग वाल के लिए पांच लाख रुपए, भागवानपुर, बिहटा, काट्टरवाली भमौनली के लिए अनुदान राशि की घोषणा की। मौके पर विधायक चौ बलवंत सिंह, सुरेंद्र गुर्जर, विपिन सिंगला, महिपाल संधाए, अश्वनी मंगला, रोबिन अग्रवाल, बीडीपीओ बिलासपुर नरेंद्र सिंह, एसडीओ आरके गोयल, अतुल सिंगला, अयूबखाान उपस्थित रहे।

बिलासपुर|बिजौली गांवमें लोगों की समस्याएं सुनते सांसद रतनलाल कटारिया।

खबरें और भी हैं...