पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता के बिना स्वास्थ्य की कामना ही नहीं की जा सकती : एडीसी

स्वच्छता के बिना स्वास्थ्य की कामना ही नहीं की जा सकती : एडीसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर|स्वच्छ भारतअभियान के मिशन ग्रामीण के तहत एडीसी डॉक्टर शालीन की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया गया। बूटगढ़, कुराली, गाड़वाली रामपुर हेडियान में टीम के सदस्यों ने गलियों नालियों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। एडीसी ने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य का गहरा संबंध है। सफाई जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। इसके अभाव में विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। हम साफ-सफाई में दूसरे देशों से काफी पीछे हैं जिसका मुख्य कारण हमारा दैनिक क्रियाकलाप है। जिस देश के विकास के लिए हम प्रत्यनशील है, उसके रास्ते में सबसे बड़ी बाधा गंदगी है। स्वच्छ भारत का सपना पूरा करने के लिए सभी को मिल जुलकर प्रयास करना होगा।

मिशन के जिला सहायक समन्वयक भूपिंद्र सिंह ने कहा कि 80 प्रतिशत बीमारियां गंदगी से पैदा होती है। हैजा, दस्त, पीलिया पोलियो जैसी खतरनाक बीमारियां गंदगी के कारण ही फैलती है। मौके पर खंड समन्वयक मनीष कुमार, निर्मला, प्रकाश कौर, रजनी बग्गा, प्रदीप सिंह, प्रशांत कुमार, राजीव कुमार, खुशी राम, यदु बंसल, नितिन बंसल, मंजीत कौर विपिन कुमार उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...