स्पीड का दूसरे चरण का ट्रायल कल से
यमुनानगर| खेलविभाग की ओर से स्पीड-2015 का दूसरे चरण का ट्रायल नौ फरवरी से लिया जाएगा। इसमें पहले चरण को पास करने वाले स्टूडेंट्स भाग लेंंगे। डीएसओ परमिंद्र सिंह ने बताया कि नौ फरवरी को जगाधरी ब्लॉक, 10 को रादौर मुस्तफाबाद ब्लॉक के स्टूडेंट्स का ट्रायल तेजली खेल परिसर में होगा। 11 को छछरौली ब्लॉक का ट्रायल छछरौली राजीव गांधी खेल परिसर, 12 को बिलासपुर और साढौरा ब्लॉक के स्टूडेंट्स का ट्रायल गांव कोटरा खास के स्टेडियम और 13 को उन स्टूडेंट्स का ट्रायल तेजली स्टेडियम में होगा जोकि पहले ट्रायल नहीं दे पाए थे।