- Hindi News
- ऑन लाइन व्यवस्था बनी शिक्षकों के लिए आफत, राणा
ऑन लाइन व्यवस्था बनी शिक्षकों के लिए आफत, राणा
हरियाणाराजकीयअध्यापक संघ संबंधित हरियाणा कर्मचारी संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान प्रदीप सरीन ने की।
प्रधान और राज्य प्रवक्ता रवींद्र राणा ने कहा कि स्कूलों में ऑनलाइन व्यवस्था अध्यापकों के लिए आफत बन गई है। स्कूलों के हर कार्य डाक योजना, एससी, बीसी,बीपीएल बच्चों की स्कालर शीप दाखिला भरना, मासिक अंकों को ऑनलाइन करना किसी चुनौती से कम नहीं है। स्कूलों में कंप्यूटर लैब तो है पर पूरा दिन बिजली नहीं आने के कारण कार्य बाधित रहता है।
दूसरी और कंप्यूटर टीचर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इसलिए कार्य करने में भारी कठिनाई हो रही है अध्यापकों को अपनी जेबों से पैसे खर्चकर बाहर से कार्य कराने पड़ रहे हैं।
जिला प्रधान हरपाल बैंस ने कहा कि अगले महीने वार्षिक परीक्षा होनी है अब टेस्ट लिए जा रहे हैं इस कारण भी अॉनलाइन कार्य होने में परेशानी हो रही है। इस मीटिंग में खंड प्रधान रमेश शर्मा, अर्जब सिंह, रामकरण, सुरेंद्र कुमार, तलवींद्र शास्त्री, नरेश शास्त्री, हरबंस, नरेंद्र लाड़ी और ठाकुरदास अध्यापक उपस्थित थे।