- Hindi News
- बिलासपुर में चार दुकानों के टूटे ताले हजारों का सामान चोरी
बिलासपुर में चार दुकानों के टूटे ताले हजारों का सामान चोरी
बिलासपुर | पहाड़ीबाजार में चोरों ने रात के समय चार दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। सुबह राहगीरों ने ताले टूटे देखे तो सूचना दुकानदारों को दी। दुकानदारों इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
दुकान संचालकों ने बताया कि उन्हें फोन से सूचना मिली की दुकान में चोरी हो गई है। मौके पर आकर देखा तो चार दुकानों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने राजू जनरल स्टोर, अरोड़ा मेडिकल हॉल, जय प्रकाश करियाना स्टोर, सौरव जरनल स्टोर के ताले तोड़ कर उनके गुल्लक से हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली। दुकान मालिक राजू ने बताया कि उसका बीस हजार रुपए, जय प्रकाश ने बताया कि उसका पांच हजार, सौरव के 4500 और विपुल करोड़ा का 3000 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक राजू ने बताया कि चोरों से बचने के लिए उन्होंंने चौकीदार रखा हुआ है। चौकीदार सुबह पांच बजे ही घर गया था, लेकिन एक घंटे में ही चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।