- Hindi News
- सरपंच वेलफेयर एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
सरपंच वेलफेयर एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर | खंडबिलासपुर की सरपंच वेलफेयर एसोसिएशन ने भीलछप्पर के सरपंच राजकुमार राणा की अध्यक्षता में साढौरा के विधायक बलवंत सिंह को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। विधायक से मांग पत्र के माध्यम से मांग की गई की जैसे पंचायतें पहले से गांवों में विकास के कार्य अच्छे तरीके से करती रही है उन्हें ऐसे ही कार्य करने दिया जाए। सरपंचों ने कहा कि हमें मालूम हुआ है कि सरकार विभागीय कर्मचारियों से कार्य कराना चाहती है ऐसे में एक जेई होने के कारण कार्य देरी से होंगे। मुख्यमंत्री को दिए मांग पत्र में एक गांव को दूसरे से गांव से जोड़ने वाले कच्चे रास्ते जो 22 फीट के होते हैं जिनमें 11 फीट के पक्के रास्ते हरियाणा विपणन मंडल पंचकूला द्वारा बनाए जाते है। जिन पर विभाग ने नाजायज शर्त लगा दी है कि दोनों तरफ बची 5 फीट जगह को किसान विभाग के नाम रजिस्ट्री कराएं तब यह रास्ते पक्के बनाए जाएंगे। इस शर्त को हटवाकर 22 फीट के ही रास्ते पक्के बनाएं जाएं। इस दौरान सोमनाथ, नैब सिंह, महीपाल, अवतार सिंह, सतीष कुमार, किरणदेवी, जीराम, जसविंद्र, मनोज कुमार, सुखराम सरपंच उपस्थित रहे।,