पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी में जा रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत

शादी में जा रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोनों युवक मंधार गांव के रहने वाले

यमुनानगर| शादीसमारोह में जगाधरी के गुलाब नगर जा रहे दो युवकों की कार पेड़ से जा टकराई। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

गांव मंधार निवासी पवित्र सिंह ने बताया कि गुलाब नगर में उनकी रिश्तेदारी में रविवार को शादी थी। उसका बेटा इंद्रजीत सिंह (22)कार लेकर गया था। रात को किसी काम से बिलासपुर रोड से जा रहा था। कार में उसके साथ गांव का ही गगनदीप (17) भी बैठा था। जैसे ही वे गांव जडौदा के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखचे उड़ गए और दोनों ही युवकों की मौके पर मौत हो गई। पवित्र सिंह ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि बेटा कार में ही फंसा हुआ था। कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला तो देखा उसकी मौत हो चुकी थी। गगनदीप को देखा तो उसकी भी मौत हो चुकी थी।