खाने के बाद अंगुली से करें दांत साफ
बिलासपुर | जानकीजी ग्लोबल स्कूल में बच्चों के दांत चेक किए गए। जिसमें बच्चों को दांतों के रोगों से बचने के उपाय सुझाए गए। डाॅक्टरों ने बच्चों को सोने से पहले सुबह जागने के बाद ब्रश करने की सलाह दी। वहीं फास्ट फूड मीठे से होने वाली बीमारियों के बारे जानकारी दी गई। डीएवी डेंटल कालेज यमुनानगर की डाॅक्टर ज्योति नागपाल की टीम ने बच्चों का निरीक्षण किया। प्रिंसिपल अंजू गोस्वामी ने बताया कि बच्चों को सुबह शाम दांतों की सफाई करने के अलावा जंक फूड से परहेज रखने को कहा गया। डाॅक्टर संगीता, ललित गर्ग, गौरव, रूपाली शर्मा प्रतिष्ठा ने बच्चों को खाने के बाद मुंह में पानी भर कर अंगुली से दांतों की सफाई करने बारे जागरूक किया। स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव प्रवीण गर्ग ने कहा कि स्कूल की ओर से बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए ऐसे कैंप हर महीना लगवाए जाते है। बच्चों को हैल्थ की जानकारी देना जरूरी है। प्रिंसिपल गोस्वामी ने डाॅक्टरों का आभार प्रकट किया।