पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा का सदस्यता अभियान जारी

भाजपा का सदस्यता अभियान जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | भाजपाके सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को कस्बा स्थित वैश्य धर्मशाला में हलका साढौरा विधायक चौधरी बलवंत सिंह ने कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर ने की। बैठक में उपस्थित सभी ब्लाक के पदाधिकारी शामिल रहे। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में प्रदेश में भाजपा सरकार दिन प्रतिदिन नए आयाम छू रही है। पार्टी को प्रमुख लक्ष्य 31 मार्च 2015 तक हलके में चालीस हजार सदस्य बनाने का है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को ब्यौरा आॅनलाइन किया जाएगा। मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर, दाता राम, विपिन सिंगला, सुमित जैन, पृथ्वी सिंह आर्य, शिव दयाल, राम पाल, मदन लाल सैनी, भीखू राम, रामेश्वर, जरनैल सिंह बालक राम उपस्थित रहे।