- Hindi News
- परीक्षा के माध्यम से लिया ट्रैफिक नियमों का ज्ञान
परीक्षा के माध्यम से लिया ट्रैफिक नियमों का ज्ञान
परीक्षा के माध्यम से लिया ट्रैफिक नियमों का ज्ञान
बिलासपुर|पुलिसविभाग की ओर से ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने हेतु ली गई परीक्षा में कस्बे के विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों ने परीक्षा का ज्ञानवर्धक रोचक बताया। सुबह दस बजे से शुरू हुई परीक्षा में ब्लॉक के हजारों स्टूडेंट्स ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नए अलग किस्म की परीक्षा देने से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि भी हुई। साथ ही नई जानकारी हासिल हुई। बच्चों को सड़क संबंधी नियमों की जानकारी मिली तो वहीं सामान्य ज्ञान भी बढ़ा। परीक्षा एक घंटे की थी। इसमें तीन स्तर पर परीक्षा हुई। लेवल वन में प्राइमरी स्कूल के बच्चे लेवल टू में मिडल कक्षा छह से आठ लेवल थ्री में नौ से बारह कक्षा तक के बच्चे अपीयर हुए।