पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोबिंदपुरी के स्कूल में मिली अव्यवस्था

गोबिंदपुरी के स्कूल में मिली अव्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीईओउदयप्रताप सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मिडडे मील भी चेक किया। जिन स्कूलों में खामियां पाई गई उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। डीईओ ने राजकीय आदर्श सीसे स्कूल, गर्ल्स सीसे स्कूल जय धर गांव के सीसे स्कूल का निरीक्षण किया। यहां डीईओ ने मिडडे मील चेक किया। आदर्श सीसे स्कूल के मिडडे मील की प्रशंसा करते हुए डीईओ ने कहा कि बच्चों को अपने बच्चे ही समझे। उन्हें उसी तरह का भोजन दे जैसा अध्यापक अपने बच्चों को खिलाना चाहेंगे। डीईओ ने बताया कि गोबिंदपुरी गांव के राजकीय हाई स्कूल में अव्यवस्था पाई गई। हेडमास्टर को स्कूल का कार्य ठीक करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में प्रशिक्षु अध्यापक लगाए गए हैं वे रेगुलर टीचर की देखरेख में ही कक्षा लें। इस दौरान उनके साथ स्काउट गाइड कमिश्नर राकेश गुप्ता, विज्ञान विशेषज्ञ विजय गुप्ता, सुशील गुलाटी, सलीम मोहम्मद, रामकिशन डॉक्टर श्याम कुमार उपस्थित रहे।

प्रशिक्षु अध्यापक अकेले क्लास नहीं लेंगे

डीईओने बताया कि भविष्य में प्रशिक्षु अध्यापक अकेले कक्षा नहीं लेंगे। उनके साथ एक रेगुलर टीचर लगाया जाए। इससे प्रशिक्षु अध्यापकों की गलतियों को सुधारा जा सके। जिस कक्षा में रेगुलर टीचर अनुपस्थित पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।