सेवानिवृत्ति पर रामपाल को दी विदाई
बिलासपुर| शिक्षाविभाग में लैब अस्सिटेंट के पद पर कार्यरत राम पाल चौहान को सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी दी गई। स्टाफ सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। विदाई समारोह में राम पाल के कार्य की सराहना की गई। ध्रुव व्यास ने विदाई गीत में सभी की आंखें नम कर दी। स्कूल प्रभारी सुशील गुलाटी ने शाल भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। उन्होंने बताया कि रामपाल ने शिक्षा विभाग में 31 साल सर्विस की। इस दौरान उनका कार्य सराहनीय दूसरों के लिए आदर्श बना रहा। मौके पर जलपान का आयोजन भी किया गया। समारोह में स्टाफ सचिव गुरमीत सिंह, राजेंद्र अत्री, जसबीर कौर, सोमा देवी, सविता चैहल, नीलम रानी, प्रमोद शास्त्री, सलीम मोहम्मद, नरेश कुमार, प्रदीप कुमार अमित सिंह उपस्थित रहे।