पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेट लिफ्टिंग के 53 किलोग्राम भार वर्ग में जसबीर कौर रही प्रथम

वेट लिफ्टिंग के 53 किलोग्राम भार वर्ग में जसबीर कौर रही प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवीगर्ल्सकॉलेज के हॉस्टल में बुधवार को इंटर कॉलेज वुमन वेटलिफ्टिंग तथा पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू हुई। शुभारंभ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुषमा आर्य ने किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल विभाग से सेवानिवृत्ति डिप्टी डायरेक्टर डॉ. बीएस भंडारी ने बतौर विषिष्ठ अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। अध्यक्षा डॉ. विभा गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

डॉ. आर्य ने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। डॉ. विभा गुप्ता ने बताया कि वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर, कृष्णा कॉलेज बिलासपुर, गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर, केवीए कॉलेज फतेहपुर पुंडरी तथा वैश्य कॉलेज संभालखा की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल विभाग के वेट लिफ्टिंग कोच एचआर सिंह, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया पटियाला के वेटलिफ्टिंग कोच रूप नारायण, साईं कुरुक्षेत्र से कोच सुखचैन सिंह, जंगीराम, डॉ. सुखचैन कौर, प्रवीन कुमार, राजेंद्र सांगवान, मधु थापा, योगेश ने सहयोग दिया।

इसप्रकार रहा पहले दिन का परिणाम : 48किलोग्राम भारवर्ग में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की रजनी ने पहला, कृष्णा कॉलेज बिलासपुर की पूजा ने दूसरा तथा हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी की अंजली ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 53 किलोग्राम भारवर्ग में गुरु नानक खालसा कॉलेज की जसबीर कौर ने पहला, केवीए फतेहपुर पूंडरी की सोनिया ने दूसरा तथा डीएवी गर्ल्स कॉलेज की प्रियंका ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 58 किलोग्राम भारवर्ग में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की मोना ने पहला, गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर की सविता ने दूसरा तथा प्रियंका ने तीसरा स्थान अर्जित किया।

यमुनानगर | वुमन वेटलिफ्टिंग में हिस्सा लेती प्रतिभागी।