पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लाक समिति चेयरमैन ने छोड़ी कांग्रेस

ब्लाक समिति चेयरमैन ने छोड़ी कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साढौरा|इलाके मेंकांग्रेस को उस समय करार झटका लगा जब ब्लाक समिति चेयरमैन करनैल सिंह झंडा बिलासपुर ब्लाक समिति के उप चेयरमैन रंगील सिंह ने पार्टी को अलविदा कर दिया। अपने समर्थकों के साथ दोनों भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह को समर्थन देने का एलान कर दिया। भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह एवं सांसद रतन लाल कटारिया ने ब्लाक समिति चेयरमैन सहित अन्य लोगों के भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया गया। चेयरमैन करनैल सिंह ने कहा कि विधायक द्वारा इलाके में विकास कराए जाने से खफा होकर वे कांग्रेस छोड़ रहे हैं। सत्ता में होते ही विधायक ने क्षेत्र में विकास नहीं कराया। इस सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कांग्रेस छोड़ कर बलवंत सिंह का समर्थन करने वालों में मातु राम, पंच महिन्द्र झंडा, श्रवण कुमार, रघुबीर सिंह , ऋषिपाल, चमन लाल, राज कुमार मंगला, अमरजीत, ललित कुमार, इकबाल खान, गुलशन मलिक, बुन्दु खान, देश राज, निहाल सिंह, पवन झंडा एवं तेजा राम सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। इस मौके पर भाजपा नेता सुमत जैन, श्रवण गर्ग, अविनाश कालड़ा, संदीप गुर्जर, फूल कुमार गलौड़ी, पवन सैन, सरपंच शमशेर सिंह , पूर्व सरपंच मान सिंह, पूर्व सरपंच नराता राम, सरपंच सुंदर लाल, पूर्व सरपंच जय कुमार, पूर्व सरपंच रमेश ठसका, बिटू झंडा, सुरेश सैनी, ब्लाक समिति के चेयरमैन करनैल सिंह झंडा, लख्मी चंद, कृष्ण लाल कपूर, ब्लाक समिति सदस्य कृष्ण लाल महमद पुर, वासुदेव उधमगढ़ एवं राम कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।