पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन्मदिन पर बाढ़ पीड़ितों को भेजा पैसा

जन्मदिन पर बाढ़ पीड़ितों को भेजा पैसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर|दस वर्षीयअभिनव ने अपने जन्मदिन पर अपनी जमा पूंजी राशि से जम्मू-कश्मीर के पीड़ितों की सहायता के लिए 2100 रुपए की राशि भेजी। उनका कहना है कि वह अपना जन्मदिन मना कर बाढ़ पीडितों का दु:ख दर्द बांटेगा। अभिनव के पिता शिक्षा विभाग में स्काउट मास्टर के तौर पर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि दूसरों की जरूरत मंदों की सेवा सहायता करना मानव धर्म है। इसलिए उनके बेटे ने जिद्द की कि इस बार वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएगा। बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर जसबीर कौर का कहना है कि उसने अपने बेटे के जन्म दिवस पर घर में कोई साज सज्जा नहीं की। बेटे की मांग पर बाढ़ पीडि़तों को 2100 रुपए का डीडी भेजा है। उनका कहना है कि सभी सक्षम लोगों को दूसरों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। मौके पर नरेश शोख, सुरेश पाल शर्मा, हरप्रीत सिंह, अचला शर्मा, कुहुक शर्मा, प्राची, पूजा, आरती सौरभ उपस्थित रहे।