पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकाल मतदान के लिए किया जागरूक

रैली निकाल मतदान के लिए किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर|हर एकको मतदान करना है। स्वस्थ प्रजातंत्र बनाना है। हर एक को मतदान के लिए जगाना है। यही हमारा लक्ष्य है। यह नारे लगाते चल रहे थे राजकीय सीसे स्कूल मछरौली के छात्र-छात्राएं। मतदाता जागरुकता रैली को प्रिंसिपल नरेश पाल ने हरी झंडी देकर रवाना किया। प्रिंसिपल ने कहा कि प्रजातंत्र की सफलता निष्पक्ष मतदान पर निर्भर करती है। इसलिए मतदान के दिन सभी को मतदान केंद्र तक पहुंचना है। बीएलओ रमेश कुमार ने बताया कि हर वह युवक जिसकी आयु 18 साल हो चुकी है वे अपना वोट जरूर बनवाएं। रैली को सफल बनाने में जयकुमार, मनोज कुमार, कृष्ण, प्रदीप, संजीव, सुरेश, धर्मपाल, पहल सिंह, जोगिंद्र, बलजीत कौर अनिल छिब्बर ने सहयोग किया।