आठ गोवंश मुक्त कराए
यमुनानगर |पुलिसने गो तस्करों के कब्जे से आठ गोवंश मुक्त कराए। साथ ही चार लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सदर यमुनानगर पुलिस कलानौर के निकट वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गोवंश से भरा मिनी ट्रक वहां आया। पुलिस ने जब उसे रोक कर चेक किया तो उसमें पांच गाय भरी हुई थी। पुलिस ने गायों को मुक्त करवाकर मौके से एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हो गए। गोतस्कर की पहचान लापरा निवासी मीर हसन के रूप में हुई।
उधर,बिलासपुरपुलिस ने गांव शाहपुर के नजदीक से गो तस्करों से तीन गो वंशजों को मुक्त कराया। पुलिस ने मौके से गोतस्कर अली हसन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो गोतस्कर भागने में कामयाब हो गए।