पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यमुनानगर | बिलासपुरको उपमंडल का दर्जा प्राप्त है, लेकिन आज

यमुनानगर | बिलासपुरको उपमंडल का दर्जा प्राप्त है, लेकिन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | बिलासपुरको उपमंडल का दर्जा प्राप्त है, लेकिन आज भी यहां के लोग सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं, क्योंकि यहां कोई बस स्टैंड नहीं है। बिलासपुर ब्लॉक की आबादी एक लाख 28 हजार है। इसमें 131 गांव आते हैं। कितनी हैरानी की बात है कि उपमंडल के हिस्से छछरौली और साढौरा में बस स्टैंड है, लेकिन बिलासपुर में नहीं। आज तक कोई भी विधायक स्थानीय जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। स्थानीय लोग हो या बाहर से आने वाले। कॉलेज के स्टूडेंट हो या स्कूल के। सभी सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। गर्मी हो या सर्दी किसी विधायक ने आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया। इस बार तो यहां कांग्रेस का विधायक था और प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार थी। फिर भी समस्या जस की तस रही। बिलासपुर के योगेश, विजय, मुकेश का कहना है कि यहां बसों के रुकने का कोई स्थान नहीं है। यात्री खड़े कहीं होते हैं और बस कहीं रुकती है। यात्रियों को भाग कर बस पकड़नी पड़ती है। इसी भागदौड़ में कई यात्री स्टूडेंट गिर कर घायल हो चुके हैं। आखिर विधायक जी इस समस्या पर ध्यान क्यों नहीं देते। जबकि चुनाव के दिनों में वे हर बार बिलासपुर में बस स्टैंड बनवाने का दावा करते हैं। विधायक बनने के बाद नेताजी कस्बे की सड़कों से अपनी गाड़ी में गुजरते हैं। लोग सड़कों पर खड़े होकर बसों को हाथ देते हैं, लेकिन नेता जी को ये सब नहीं दिखता। शायद देखकर अनजान बन जाते हैं। अब चुनाव आते ही बस स्टैंड का मुद्दा एक बार फिर से उछल गया है। सभी नेता यहां विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बस स्टैंड बनाने की बात कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें ये समस्या पता भी नहीं है। जनसभाओं में सिर्फ एक दूसरे पर राजनीतिक कीचड़ उछालते हैं लेकिन लोगों की जायज समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा।