पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद सैनी के बयान पर जताया रोष

सांसद सैनी के बयान पर जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्तफाबाद| ग्रामीणसफाई कर्मचारी संघ की सभा वाल्मीकि धर्मशाला में हुई। अध्यक्षता संघ के प्रदेश प्रवक्ता जिलाध्यक्ष सतपाल वाल्मीकि प्रदेश महासचिव बालक राम ने की। जिसमें संघ की ओर से कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी के सफाई कर्मचारियों को कामचोर कहने वाले बयान की कड़ी निंदा की गई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि को कर्मचारियों के प्रति ऐसी बातें करना शोभा नहीं देता। अगर सांसद इस तरह की बयानबाजी करेगा तो संघ ऐसे बयान का जवाब देना जानता है। इस बयान के विरेाध मे जल्द ही संगठन की आपात बैठक बुलाकर विचार विमर्श करेंगे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष बलदेव, ब्लाक प्रधान रणवीर लवाना, नवीन जिला महासचिव, राजेश कुमार छछरौली, बिलासपुर ब्लाक के प्रधान महेश कुमार, देवी दयाल जगाधरी, सढौरा के ब्लाक प्रधान ऋषि, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार तथा श्याम लाल गुंदियाना मौजूद रहे।