पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफार्मर से चोरों ने चोरी किए उपकरण

ट्रांसफार्मर से चोरों ने चोरी किए उपकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | गांवमुज्जाफत से बीती रात चोरों ने बिजली निगम के ट्रांसफार्मर से हजारों रुपए के उपकरण चोरी कर लिए। वहीं एक अन्य स्थान से चोरों ने बाइक चोरी कर ली। बिजली निगम सर्कल बिलासपुर के एसडीओ विशाल सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि निगम की ओर से गांव मुज्जाफत में बिजली सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर लगा रखा है।

चोर ट्रांसफार्मर से करीब 18-20 हजार रुपए के उपकरण चोरी कर लिए। उधर, गांव बाल छप्पर निवासी जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी ने गांव मंधार से उसकी बाइक चोरी कर ली। थाना छप्पर पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया।