पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रॉपर्टी डीलर पर हमले लूट के आरोपी चल रहे फरार

प्रॉपर्टी डीलर पर हमले लूट के आरोपी चल रहे फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साढौरा | गांवरामपुर राईयां के प्रापर्टी डीलर पर 12 दिन पहले हुए जानलेवा हमले के नामजद आरोपियों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। इस हमले के आरोपियों पर प्रापर्टी डीलर से 2 लाख से अधिक नकदी, सोने की चेन अंगूठी लूटने का भी आरोप है। इनके हमले में गंभीर रूप से घायल प्रापर्टी डीलर ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन है। उनके परिजनों ने आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी होने पर पुलिस के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।

घायल पवन शर्मा ने बताया कि 27 नवंबर को वह बाइक पर अपने गांव से बिलासपुर के बैंक में जा रहा था। उस समय उसके पास 2 लाख 40 हजार की नकदी भी थी। गांव से बाहर निकलकर वह जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचा ही था कि तभी सामने से रहे घनश्याम ने उसकी बाइक रुकवा ली। बाइक रुकते ही घनश्याम उसकी प|ी के अलावा कुछ अन्य लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप घायल हो गया।

हमलावरों ने उसे अधमरा करने के बाद उसकी जेब से नकदी, सोने की चैन अंगूठी छीन ली और फरार हो गए। पवन शर्मा ने बताया कि उसने कुछ अन्य हमलावरों की पहचान सालेहपुर वासी मेहरचंद सुरेंद्र के अलावा साढौरा वासी जुगल किशोर के तौर की और पुलिस को उनके खिलाफ शिकायत दी। कुछ अन्य आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई थी। पवन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं है। उधर, एसएचओ दयाल चंद ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।