पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदिबद्री पेड़ों पर रखी मूर्तियों पर जताया विरोध

आदिबद्री पेड़ों पर रखी मूर्तियों पर जताया विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदूदेवी-देवताओंकी मूर्तियां आदिबद्री क्षेत्र में अनेक पेड़ों पर विराजमान की गई है।

संत बलवंत सिंह गुर्जर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अरुणेश्वर झा ने इसे हिंदू धर्म देवताओं का अपमान बताया है। उनका कहना है कि आदिबद्री क्षेत्र 448 कोस में फैला हुआ है। मां मंत्रा देवी आदिबद्री केदारनाथ के नाम इतनी जमीन होने के बावजूद इन देवी देवताओं को पेड़ों पर शरण दी गई है। आखिर इसका जिम्मेवार कौन है। उन्होंने कहा कि आदिबद्री धाम अध्यात्म का केंद्र रहा है। हिंदू धर्मानुसार कण-कण में भगवान का वास है। इस वैज्ञानिक सत्य को सरस्वती नदी के तट पर युगों-युगों तक ऋषियों-मुनियों ब्राह्मणों ने तपस्या-साधना कर समझा उपासना पद्धि बनाई। उन्होंने कहा कि ऋग्वेद के अनुसार आज भी हिंदू पद्धित से देवी-देवताओं की विधिवत स्थापना कर उपासना करते हैं।

बिलासपुर | पेड़ोंपर विराजमान देवी-देवताओं की मूर्तियां।

खबरें और भी हैं...