- Hindi News
- गुरु रविदास ने दिखाया समानता समाजवाद का रास्ता : रामदयाल
गुरु रविदास ने दिखाया समानता समाजवाद का रास्ता : रामदयाल
दिल्लीकीराजनीति की गर्माहट कपालमोचन तक भी पहुंच गई। जिस कारण अनुसूचित जाति के सलाना धार्मिक आयोजन में तो मुख्यातिथि पहुंचे और ही अध्यक्ष महोदय। रविवार को कपालमोचन में होने वाले गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में अम्बाला सांसद रतन लाल कटारिया को मुख्यातिथि विधानसभा स्पीकर कंवरपाल अध्यक्ष के रूप में आमंत्रित थे। लोग अपने चहेते नेताओं की राह देर शाम तक देखते रहे लेकिन कोई नहीं पहुंचा। जिससे लोगों को निराशा हाथ लगी।
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज का प्रकाशोत्सव कपालमोचन स्थित डेरा बाबा लाल दास में धूमधाम से मनाया गया। मौके पर आयोजित धार्मिक मेलन में संतों ने प्रवचन किए। अध्यक्षता अमर नाथ ज्ञासड़ा ने की। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली में भर कर कपालमोचन में जुटना शुरू हो गए थे। भव्य सुंदर तरीके से सजी झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। धार्मिक कार्यक्रम में गुरु रविदास की महिमा का गुणगान महिला मंडली संत समाज निरंतर कर रहे थे।
मंदिर के महंत राम दयाल ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज ने समाज को प्रकाश का मार्ग दिखाया है। उन्होंने सबसे पहले समाजवाद और समानता की स्थापना की। उनकी शिक्षा है कि मजहब हमें आपस में लड़ना नहीं प्रेम सहयोग की भावना से जीवन व्यतीत करने की कला सिखाता है। गुरु जी की पहली शिक्षा भी यही थी कि भगवान पर सबका अधिकार है, धर्म मानव से भेदभाव करना महापाप है। जाति से कोई बड़ा नहीं होता है, मानव अपने कर्मों से बड़ा होता है। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो का नारा दिया था जिस पर चलकर समाज तरक्की कर सकता हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करे। वही समाज अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकता है जो शिक्षित एवं संगठित हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अमर नाथ ज्ञासड़ा ने बताया कि गुरु जी के बताए मार्ग पर चलकर ही हम अपनी मंजिल पा सकते हैं और समाज का कल्याण कर सकते है। मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर जेई लक्ष्मी चंद, तारा चंद, अमर नाथ ज्ञासड़ा, जी राम मारवा कलां, रामेश्वर, मास्टर रमेश, शशी कुमार, जय पाल, रमेश कुमार, राम किशन, फूल चंद, मोहन लाल, लक्ष्मी चंद, रमेश कुमार जगमाल उपस्थित रहे।
बिलासपुर. गुरुरविदास के प्रकाश उत्सव पर्व पर झांकी निकालते बच्चे।