- Hindi News
- चंदाखेड़ी गांव में खोला सिलाई कढ़ाई केंद्र
चंदाखेड़ी गांव में खोला सिलाई कढ़ाई केंद्र
बिलासपुर | चंदाखेड़ीगांव में कोहिनूर आधुनिक एकता संघ की ओर से नि:शुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया। शुभारंभ संस्था के प्रधान माम चंद ने रिबन काट कर किया। इस सिलाई केंद्र में आसपास की गांवों की 33 लड़कियों ने अपना नाम दर्ज करवाया। मुख्यातिथि ने कहा कि संघ की ओर से इस सिलाई केंद्र में लड़कियों को छह माह नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिसे हर प्रकार से मान्य माना जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। खाली समय में कपड़े सिल कर या फिर कढ़ाई को रोजगार का साधन बना कर घर बैठे महिलाएं कमाई कर सकती हैं। मौके पर सोनिया, प्रिया, संगीता, पुष्पा, अनिल कुमार, प्रवीन कुमार, राधा स्नेहलता उपस्थित रही।ंे