पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुधवार को छछरौली के 442 स्टूडेंट्स ने दिया स्पीड ट्रायल

बुधवार को छछरौली के 442 स्टूडेंट्स ने दिया स्पीड ट्रायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | खेलविभाग की ओर से बुधवार को छछरौली ब्लॉक के स्टूडेंट्स का स्पीड ट्रायल लिया गया। ट्रायल छछरौली स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ। इसमें 442 स्टूडेंट्स ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 236 लड़के 206 लड़कियां थी। ट्रायल देने से खेल विभाग की टीम ने स्टूडेंट्स के ऐज डॉक्यूमेंट चेक किए और इसके बाद उनका टेस्ट लिया गया। डीएसओ परमिंद्र सिंह और युवा इंचार्ज ने बताया कि ट्रायल में स्टूडेंट्स में कमाल की प्रतिभा देखने को मिल रही है। ट्रायल को लेकर स्टूडेंट्स में उत्साह भी है। उनका कहना है कि गुरुवार को बिलासपुर ब्लॉक के स्टूडेंट्स का ट्रायल कोटडा खास स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में होगा। जो स्टूडेंट्स किसी कारण से ट्रायल नहीं दे पाए उनका ट्रायल 13 फरवरी को तेजली खेल परिसर में लिया जाएगा।