पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घरवाले अम्बाला गए थे भात भरने, चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात नकदी

घरवाले अम्बाला गए थे भात भरने, चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात नकदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छौलीगांवमें चोरों ने सूने घर में दस्तक देकर पांच लाख रुपए की नकदी जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के दिन घर वाले अम्बाला महेश नगर में भात भरने गए थे। घर वापिसी पर घर की हालत देख कर परिजनों के पैरों तले जमीन सरक गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।

छौली निवासी राजेश ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपनी भानजी की शादी में भात भरने के लिए महेश नगर गया था। शादी में तीनों भाई गए थे। इसी बीच रात को सूने घर को चोरों ने निशाना बना लिया। राजेश ने बताया कि उसके भतीजे प्रदीप ने उसे फोन पर सूचना दी कि घर के गेट का ताला टूटा पड़ा है। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। राजेश के अनुसार चोर घर से करीब दो लाख रुपए नकद, सोने चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यमुनानगर. गांव छौली में चोरी के दौरान बिखरा सामान परेशान संचालक।