पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्थाई पुल बनाकर हो रहा था अवैध खनन

अस्थाई पुल बनाकर हो रहा था अवैध खनन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रीडर्स इंपेक्ट

भास्कर ने उठाया था मामला प्रशासन ने लिया संज्ञान

भास्करन्यूज | यमुनानगर

हथनीकुंडबैराजके पास चल रहे अवैध खनन को लेकर वीरवार को प्रशासन जाग गया। यमुनानगर प्रशासन और यूपी प्रशासन मौके पर पहुंचा तो यहां पर चौकाने वाली बात सामने आई। अस्थाई पुल बनाकर हथनीकुंड बैराज के पास अवैध खनन चल रहा था। पानी को निकालने के लिए पाइप डाले हुए थे। दोनों ही प्रदेश के अधिकारियों ने इसे गंभीर मानते हुए पुल को तुड़वा दिया। बता दें इस मामले को दैनिक भास्कर की ओर से उठाया गया था। इसके बाद ही प्रशासन हरकत में आया है। डीसी एसएस फूलिया का कहना है कि वीरवार को हथनीकुंड बैराज पर गए थे। यूपी प्रशासन भी वहां पर आया हुआ था। जो अस्थाई पुल बनाया हुआ था उसे तोड़ दिया गया है।

यूपीप्रशासन कराएगा एफआईआर : डीसीडॉ. एसएस फूलिया ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। गत दिनों जगाधरी के एसडीएम प्रेम चंद डीडीपीओ गगनदीप सिंह ने हथनी कुंड बैराज के पास यमुना नदी का निरीक्षण किया और मौके पर पाया कि अवैध खनन माफिया ने हथनी कुंड बैराज के पास ही यमुना नदी में अवैध खनन करने के लिए पत्थरों का अस्थाई बांध बना लिया जो कि गैर कानूनी है और इन अधिकारियों द्वारा दी गई सूचना के मिलते ही वीरवार को वह स्वयं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण करने गए। हथनी कुंड बैराज हरियाणा उतर प्रदेश का सांझा होने के कारण इसकी सुरक्षा के लिए इसके एक किलोमीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का खनन नहीं किया जा सकता।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बने अस्थाई पुल को तोड़ दिया गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे उत्तर प्रदेश सीमा में अस्थायी बांध बनाने वाले खनन माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करें और मौके पर पकड़े गए सामान को भी जब्त करें। इसके साथ ही सिंचाई विभाग, माइनिंग विभाग पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए कि हथनी कुंड बैराज ताजेवाला के आसपास यमुना क्षेत्र में नियमित रूप से औचक निरीक्षण करें और अवैध खनन पर पूरी निगरानी रखे ताकि बैराज को किसी प्रकार का खतरा हो।

भू-गर्भ विभाग जता चुका है चिंता

बैराजके पास हो रहे अवैध खनन पर खनन विभाग और भू-गर्भ विभाग ने रिपोर्ट तैयार की थी। इस पर चिंता जताते हुए पत्र एसडीएम बिलासपुर पूजा चावरिया को लिखा गया था। एसडीएम ने सिंचाई विभाग के एसई को खनन से हथनी कुंड बैराज खतरा विषय से लेटर भेजा है। इसमें एसडीएम ने लिखा था कि खनन से हथनी कुंड बैराज को खतरा है इसकी रिपोर्ट खनन अधिकारी भू गर्भ विभाग ने दी है। ताजेवाला हैड के पास यूपी की तरफ से अवैध खनन हो रहा है। खनन करते हुए हरियाणा की सीमा में घुस जाते है। हरियाणा की साइड से खनन हुए क्षेत्र में जाने के लिए रास्ता भी नहीं है। गाड़ी नहीं पहुंच पाती। जब तक कर्मचारी पैदल पानी से निकलते तो खनन करने वाले यूपी की सीमा में भाग जाते है। हथनी कुंड बैराज स्ट्रीम की तरफ से भी यूपी वाले क्षेत्र में खनन हो रहा है। खनन करते हुए हरियाणा की सीमा में जाते है। यूपी के लोग इस क्षेत्र में अवैध खनन करते है। इस पर रोक नहीं लगी तो हथनी कुंड बैराज को खतरा हो सकता है।

यमुनानगर. डीसीडॉ. एसएस फूलिया, एसपी वेद प्रकाश गोदारा अन्य अधिकारी हथनीकुंड बैराज के पास यमुना नदी का निरीक्षण करते हुए।