- Hindi News
- बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाए तो नपेंगे
बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाए तो नपेंगे
बिलासपुर | अबबुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे नहीं बजा सकेंगे। पुलिस ने ऐसे गुस्ताखियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान छेड़ दिया है। इसके लिए कस्बावासियों का सहयोग भी लिया जा रहा है।
आजकल कस्बे में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे निकालने की घटनाएं आम हो गई है। इन युवकों की मनचली से कस्बावासी परेशान हो चुके है। पुलिस ने लोगों की मांग पर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने कस्बे में अमन शांति बनाए रखने के लिए पटाखे बजाने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। पुलिस थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखें बजाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। कोई भी युवक कस्बे के बाजार या भीड-भाड़ वाले क्षेत्र में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखें की आवाज निकालता पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा बिना नंबर के बाइक स्कूटर चालकों की धर पकड़ की जाएगी। ऐसे वाहनों को मौके पर ही जब्त किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके लिए कस्बावासियों को भी साथ लिया जाएगा।