पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम विंडो पर शिकायत की तो चल पड़ी बिलासपुर चंडीगढ़ बस

सीएम विंडो पर शिकायत की तो चल पड़ी बिलासपुर-चंडीगढ़ बस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बावासियोंकोअब चंडीगढ़ जाना आसान हो गया है। यमुनानगर से नारायणगढ़ के लिए चलनी वाली पहली बस अब सीधे चंडीगढ़ तक जाएगी। कस्बावासी इसकी काफी समय से मांग कर रहे थे। मगर उनकी मांग पर किसी भी अधिकारी राजनेता ने ध्यान नहीं दिया था। बाद में प्रभावित लोगों ने सीएम विंडो में शिकायत की। उसके बाद लोगों की मांग पर बस सर्विस शुरू हो गई। अब लोगों की तमाम दिक्कतें दूर हो गई।

बिलासपुर निवासी मा. रवि भूषण ने 28 जनवरी को सीएम विंडो के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की थी कि बिलासपुर से यमुनानगर के लिए सुबह आठ बजे महिलाओं के लिए बस चलाई जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस साढौरा से साढ़े छह बजे के बजाए साढ़े सात बजे चलाई जाए। इस समय पर बस सर्विस शुरू होने से स्कूल कॉलेज जाने वाली लड़कियों ड्यूटी पर जाने वाली महिलाओं को बहुत लाभ होगा।

वहीं मा. रवि भूषण ने बिलासपुर से चंडीगढ़ के लिए सुबह छह बजे बस सेवा लगाने की मांग की थी ताकि बिलासपुर से पंजाब एंड हरियाणा हाईकार्ट में अपने कार्य के लिए जाने पीजीआई चंडीगढ़ में जाने वाले मरीजों को सुविधा हो मिले। उनके मुताबिक सब सर्विस की मांग मंजूर हो चुकी है। जिससे कस्बे आसपास के लोगो में खुशी की लहर है।