सरस्वती अजात आश्रम में गो कथा कल से
बिलासपुर | साढौरारोड पर स्थित सरस्वती अजात आश्रम बिलासपुर में एक दिवसीय गो कथा का आयोजन किया जाएगा। समाज सेवी मा. रवि भूषण ने बताया कि विश्व प्रसिद्घ संत गोपालदास महाराज सरस्वती आश्रम में 14 फरवरी को सुबह दस बजे से 12 बजे तक कथा का रसपान करवाएंगे। कार्यक्रम में हरियाणा विधान सभा के स्पीकर चौ. कंवरपाल मुख्य अतिथि अध्यक्षता साढौरा विधायक बलवंत सिंह करेंगे।