हिंदी निबंध लेखन में प्रियंका प्रथम
मारवांकलांगांव स्थित जानकी जी कॉलेज आफ एजुकेशन में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम किया गया। राजकीय कन्या हाई स्कूल मारवां कलां की मुख्याध्यापिका प्रवेश कपूर मुख्यातिथि रही। मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। छात्राओं ने रंगांरग कार्यक्रम कर सबका मन मोह लिया। प्रथम वर्ष डीएड की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। छात्राओं ने विभिन्न विषयों के माध्यम से हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि ने कहा कि हम पूरे विश्व में हिंदी भाषा प्रयोग के कारण अलग पहचान रखती है।
उन्होंने बताया कि अंग्रेजी, उर्दू, फारसी अन्य भाषाओं में भी हिंदी के शब्द प्रयोग किए जाते है। हमें अपने घर कार्यस्थल पर हिंदी में बात करनी चाहिए। दूसरे लोगों को भी हिंदी भाषा के प्रयोग के लिए प्रेरित करना चाहिए। संस्थान के सचिव प्रवीन गर्ग ने कहा कि आज के समय में अंग्रेजी भाषा हमारी जरूरत है, लेकिन हिंदी को कभी भूलाया नही जा सकता। हमें अपनी मातृ भाषा हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी को नैतिक मूल्यों संस्कारों की शिक्षा देने पर जोर दिया। प्राध्यापिका रीना भटनागर ने मुहावरों की खिचड़ी विषय पर कविता प्रस्तुत की। नेहा शबनम ने हिंदी अंग्रेजी के माध्यम से वाद-विवाद प्रस्तुत किया। पूनम के देश-भक्ति गीत पर सभी ने तालियां बजाई।
निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका ने पहला, प्रीति ने दूसरा दलजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता गायन मेंं स्नेहा ने पहला, एकता ने दूसरा नवप्रीत नेे तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में एकता ने पहला, प्रियंका ने दूसरा सुमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर रीना भटनागर, कविता शर्मा, राजबीर कौर, आशु ग्रोवर, रीतू शर्मा, नरेश कुमार राम सहाय उपस्थित रहे।