एलटीसी का एक करोड़ 15 लाख का बजट जारी
बिलासपुर|हरियाणा कर्मचारीमहासंघ के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह जिला महासचिव हरपाल सिंह बैंस ने बताया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अध्यापकों की एलटीसी के लिए एक करोड़ 15 लाख रुपए का बजट जारी किया गया है। इससे अध्यापक वर्ग में खुशी का माहौल है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला के 282 जेबीटी, सीएंडवी मास्टर वर्ग को एक साल का एलटीसी दिया जाएगा। हाल ही में इस संबंध में संघ का एक शिष्टमंडल प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सरीन जयदेव आर्य के नेतृत्व में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी से मिला था। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त तक कार्यालय में प्राप्त हुए सभी केसों के लिए बजट जारी कर दिया गया है। मौके पर रामचंद्र ललाहड़ी, धर्मबीर छछरौली, नरेंद्र जीत लाड़ी साढौरा, राकेश ललाहड़ी, सुरेश सैनी, बलजिंद्र सिंह, रमेश शर्मा, रविन्द्र मौजूद रहे।