पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोर ने चार दुकानों में लगाई सेंध

चोर ने चार दुकानों में लगाई सेंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | बीडीपीओकार्यालय के सामने स्थित सब्जी मंडी की चार दुकानों में सेंधमारी कर चोर हजारों की नकदी चुरा ले गए। चोर ने पहली दुकान से चुराई सब्जी चौथी दुकान में ही छोड़ दी। जबकि दुकानों में रखी नकदी उड़ा ले गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि चोर पौने दो बजे चोरी के लिए दुकान में घुसा और पौन चार बजे निकला। पुलिस को दी शिकायत में दुकानद ार विक्की, जितेंद्र, सचिन अजायब सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वे दुकान खोलने आए तो पता चला कि दुकानों के शटर टूटे हुए हैं। दुकान खोलने पर पता चला कि चोरों ने गल्ले भी तोड़ दिए। कैमरे से पता चला की वारदात को अंजाम देने वाला एक ही चोर दुकान के अंदर घुसा। चोर ने दुकानें के शटर बल्ली की मदद से ऊपर उठाए और दुकानों में घुस गया।