पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाहिता ने ससुरालियों पर कराया दहेज का केस दर्ज

विवाहिता ने ससुरालियों पर कराया दहेज का केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादीकेबाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में विवाहिता ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज का केस दर्ज कराया है। मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। गांव मारवां कलां निवासी कवलजीत कौर ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2013 में गांव लेदी खास निवासी सुरेंद्र के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज देकर उसे विदा किया था। मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे।

शादी के बाद से ही वह उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे। मगर ओर अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि शादी में दहेज की मांग पूरी होने पर उसके पति सुरेंद्र, ससुर त्रिलोचन सास जगजीत कौर ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। मगर पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर उसने आरोपियों के खिलाफ अदालत में मामला दर्ज करवाया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज करने के निर्देश दिए। है।