कस्बे में चुनाव सुविधा केंद्र शुरू
बिलासपुर|विधानसभा चुनावकी गतिविधियों को पूरा करने के लिए एसडीएम कार्यालय में चुनाव सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है। राजकीय सीसे स्कूल मुगलवाली के प्रिंसिपल धर्म सिंह राठी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसडीएम पूजा चांवरिया ने बताया कि यह सुविधा केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि विस क्षेत्र साढौरा के लिए नामांकन पत्र 20 सितंबर से भरे जा सकेंगे। प्रत्याशी नामांकन पत्र फाइल किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते हैं। साढौरा विधानसभा क्षेत्र आरक्षित सीट होने के कारण चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को नामांकन पत्र के साथ अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र देना भी अनिवार्य है।