पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | गांवगुमथला के पास एक बाइक सवार कैंटर की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई। जठलाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले गांव बिहटा निवासी राजकुमार कंबोज ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमर सिंह (60) अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं काम से जा रहा था। तभी गांव गुमथला राव के पास विपरीत दिशा से रहे एक कैंटर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार अमर सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने अमर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अमर सिंह की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।