मां-बेटे से मारपीट करने वाला गिरफ्तार
यमुनानगर|बिलासपुर थानाक्षेत्र के गांव चंगनौली में एक व्यक्ति ने मां बेटे पर हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। पीडि़त महिला ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गांव चंगनौली नवासी परमजीत कौर ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ दिन पहले गांव के ही बलकार सिंह के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे वह उससे रंजिश रखने लगा था। आरोप है कि रंजिश के चलते बलकार सिंह ने उन पर उस समय हमला कर दिया जब वह घर में मौजूद थी। बीच बचाव कराने आए उसके बेटे के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।