- Hindi News
- हरियाणा शहीदी दिवस पर शहीदों को नमन किया
हरियाणा शहीदी दिवस पर शहीदों को नमन किया
बिलासपुर | हरियाणाशहीदी दिवस के उपलक्ष्य में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमालाएं पहना कर शहीदों को नमन किया। कांबोज धर्मशाला के पूर्व प्रधान सुलेख चंद नंदपुरा समाज के अन्य लोगों ने शिवदत्त छल्लौर के निवास पर शहीद उधम सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
नंदपुरा ने कहा कि आजादी के मतवाले शहीद उधम सिंह कांबोज अन्य शहीदोंं को शहीदी दिवस पर पूरा देश नमन करता है। शहीदो ने देश को आजाद करवाने के लिये अपनी जान न्यौछावर कर दी। इससे युवाओं को सबक लेना चाहिए। आनंद देने में है लेने में नहीं। शहीदों की कुर्बानी की बदौलत ही हम आज खुली हवा मे सांस ले रहे हैं। हमें शहीदों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। शहीदों ने अपनी जान की परवाह बैगर दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपनी जान को हंसते-हंसते कुर्बान कर दिया। उनका जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायक है।
मौके पर कांबोज धर्मशाला कपाल मोचन के उप प्रधान शिवदत्त छलौर, मास्टर जयप्रकाश, कंवरपाल, मानसिंह, सतीश, वरिंद्र गुर्जर, अनिल गुर्जर सुखबीर शर्मा उपस्थित रहे।