- Hindi News
- टायर जलाने वाली फैक्टरी को थमाया क्लोजर नोटिस
टायर जलाने वाली फैक्टरी को थमाया क्लोजर नोटिस
बड़ेफायदेके लिए टायर जला कर फैक्टरी संचालक पर्यावरण के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। पॉलीथिन रबर के जलने से निकलने वाले रसायन से पर्यावरण प्रदूषित होता है। जो ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ावा दे रहा है। आखिरकार इन फैक्टरी संचालकों पर शिकंजा कौन कसेगा। घाड़ क्षेत्र के गांव रकाली मलिकपुर बांगर में ऐसी ही एक फैक्टरी को नियमों की पालना करने पर दो सप्ताह पहले नोटिस दिए गए थे, लेकिन वह बदस्तूर जारी है। भास्कर की पहल पर प्रदूषण विभाग के आरओ पीके शर्मा ने इस फैक्टरी को बंद करने के आदेश जारी कर दिए।
दुर्गंधसे परेशान है लोग: बीतेदिनों रकाली मलिकपुर बांगर गांव के लोगों ने इस फैक्टरी के खिलाफ डीसी मनदीप सिंह बराड़ को शिकायत देकर प्रदूषण से बचाने की गुहार लगाई थी। लोगों का कहना था कि फैक्टरी से निकलने वाले कार्बन से उनका जीना मुहाल हो गया है। यहां तक कि पशु भी चारा नहीं खाते। कार्बन के कारण फसल चारा सब कुछ काला कड़वा हो गया है। डीसी के निर्देश पर प्रदूषण विभाग के आरओ ने इस फैक्टरी को नार्मस पूरे करने के लिए समय दिया था। विभाग ने अब इसे बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
भेजदिया क्लोजर नोटिस :आरओ प्रदूषणविभाग के आरओ पीके शर्मा का कहना है कि शिकायत मिली थी कि इस फैक्टरी से निकलने वाले कार्बन से लोग परेशान है। इसके मालिक को दो सप्ताह का समय देकर नार्मस पूरे करने का समय दिया था, लेकिन उन्होंने नार्मस पूरे नहीं किए। इसलिए फैक्टरी को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। यदि मालिक ने स्वयं बंद की तो फैक्टरी को सील कर दिया जाएगा।
मजदूरों के लिए भी असुरक्षित है फैक्टरी
बाहरके लोगों के लिए जब ये फैक्टरी इतनी खतरनाक हो सकती है तो इसके अंदर काम करने वाले कैसे सुरक्षित हो सकते हैं। इस फैक्टरी में रबर के टायर जला कर उनमें से तेल निकाला जाता है। कार्बन भी निकलता है। बची हुई राख भी पर्यावरण के लिए हानिकारक है। रबर जलने से आने वाली दुर्गंध से फैक्टरी के आसपास से निकलना भी दूभर है। तो अंदर काम करने वालों के लिए यह कितनी असुरक्षित होगी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। विदित हो कि भास्कर की पहल पर प्रदूषण विभाग मुकारबपुर में चल रही टायर जलाने की एक फैक्टरी को दो सप्ताह पहले ही सील कर चुका है।
बिलासपुर : फैक्टरी के बाहर पड़े टायर