पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों के सर्वांगीण विकास के टिप्स दिए

बच्चों के सर्वांगीण विकास के टिप्स दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर |न्यू हैप्पीपब्लिक स्कूल में मंगलवार को टीचिंग पेरेंटल इफेक्ट्स वर्कशाप का आयोजन किया गया। शुभारंभ नितिका सुधा ने किया। उन्होंने कहा कि संगीत खेल बचपन में सीखने में काफी मदद करता है। इस तरह से बच्चों को सिखाई गई चीज जीवन भर काम आती है। मौके पर ग्रास मोटर स्किल, फाइन मोटर स्किल, हैड एंड आई कार्डिनेशन, वैकाबलरी डवलपमेंट, न्यूमेरिकल एबिलिटी के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों का संपूर्ण विकास संभव है। आयोजकों ने अभिभावकों के प्रश्रों के उत्तर दिए। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन विशाल शर्मा ने कहा कि स्कूल की ओर से बच्चों के विकास के लिए ऐसे आयोजन भविष्य में भी करवाए जाएंगे। प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने अतिथिगण का आभार प्रकट किया। मौके पर गुलशन, कुलदीप, अनिल, चंद्रपाल, विशाल, अनिता, रजनीश, आरती, डिंपल संगीता उपस्थित रही।

बिलासपुर-बच्चों के विकास के बारे में अभिभावकों को टिप्स देतीं नितिका सुधा।