- Hindi News
- संजीव कुमार बने अध्यापक संघ जगाधरी के प्रधान
संजीव कुमार बने अध्यापक संघ जगाधरी के प्रधान
हरियाणाअनुसूचितजाति राजकीय अध्यापक संघ खंड जगाधरी की कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार सुबह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस जगाधरी में हुआ। चुनाव की अध्यक्षता जिला प्रधान सतपाल सिंह ने की। जिला महासचिव बनारसी दास को पर्यवेक्षक और राज्य उपप्रधान कमल देव की देखरेख में चुनाव हुआ।
चुनाव में संजीव कुमार खोदरी को प्रधान, राकेश कुमार दयालगढ़ को खंड सचिव, सोमनाथ हरिपुर कंबोज को कोषाध्यक्ष, राजबीर तेलीपुरा को उप प्रधान, सुविंदरा देवी मंडोली को सह प्रधान, पूर्ण सिंह बुड़िया को प्रेस सचिव, सतीश कुमार खेड़ी रांगडान को ऑडिटर, सुशील कुमार मंसापुर को मुख्य सलाहकार, प्रवीण कुमार किशनपुरा दामला को सह सचिव चुना गया। मौके पर बिलासपुर प्रधान प्रवीण कुमार, साढौरा प्रधान रविकांत, रादौर से सोहन लाल, मुस्तफाबाद से सुरेंद्र, चांदराम, सतविंद्र, जयकृष्ण, हंसराज, विनोद, पवन कुमार, सूरज प्रकाश, भारती, डीपी चौधरी, जगमाल, रेशम सिंह, संजीव, पूर्ण सिंह, राकेश कुमार, सुलतान सिंह, राजेश कुमार, गुलाब सिंह, निर्मल सिंह, राजेश, प्रवीण, सुशील मौजूद रहे।